धामपुर में सब्जी मंडी में नियमों का उल्लंघन करते लोग।
- फोटो : DHAMPUR
सब्जी मंडी में लॉकडाउन का हो रहा उल्लंघन
धामपुर। सब्जी मंडी में व्यापारियों की ओर से लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकांश व्यापारी न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि पहले सब्जी मंडी नगर के भीतरी भाग में बड़ी मंडी में लगती थी, लेकिन सरकार की ओर से 25 मार्च के बाद इस सब्जी मंडी को बड़ी मंडी से हटाकर नगीना हाईवे 74 पर केएम इंटर कालेज के मैदान में शिफ्ट कर दिया गया। इस सब्जी मंडी में सब्जी कारोबारी और व्यापारी लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही कारोबारी मास्क लगा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। नगर के अनिल कुमार, डा.महीपाल सिंह, नरेश कुमार का कहना है कि कई बार सीओ और एसडीएम से शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।