एसडीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण
नहटौर। एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगर पालिका में बनाई गई रसोईघर का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आइसोलेशन वार्ड में 16 लोग भर्ती हैं। जिनके लिए नगर पालिका की रसोईघर से खाना भेजा जा रहा है। एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती लोगों से भी जानकारी ली।