बिजनौर विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर लोगों की राय
- फोटो : अमर उजाला GFX
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा समेत तमाम दल अपने सियासी समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच कौन से मुद्दे सबसे अहम हैं और आगामी चुनाव को लेकर मतदाताओं का क्या रुख है, यह जानने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंची।
इस दौरान किसानों, युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को समझने की कोशिश की गई। किसानों ने गन्ने की खेती, खाद-बीज और खेती की लागत का मुद्दा उठाया। वहीं, सड़कों और कनेक्टिविटी को लेकर लोगों ने विकास कार्यों का जिक्र किया। व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी चुनौतियां बताईं, जबकि युवाओं ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। विधायक के कामकाज को लेकर भी लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। पढ़िए पूरी खबर...
बिजनौर विधानसभा में किसानों ने क्या कहा?
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने खेती-किसानी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। किसानों ने गन्ने की खेती, फर्टिलाइजर और बीज की उपलब्धता व कीमतों को लेकर अपनी राय साझा की। उनका कहना था कि खेती की लागत और किसानों की आमदनी से जुड़े मुद्दे चुनाव में अहम रहेंगे। किसानों ने यह भी बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे किन स्थानीय और कृषि संबंधी मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे। कुछ किसानों ने क्षेत्र में कृषि सुविधाओं और किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं में और सुधार की जरूरत भी बताई।
बिजनौर शहर की सड़कों का कैसा हाल?
बिजनौर शहर में सड़कों और कनेक्टिविटी को लेकर लोगों ने मिलीजुली राय रखी। नीरज ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की कनेक्टिविटी काफी अच्छी हुई है। पुल, हाईवे और सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है। उन्होंने स्थानीय विधायक के कामकाज को भी अच्छा बताया। स्थानीय युवा सक्षम ने कहा कि मौजूदा सरकार में क्षेत्र में काफी अच्छा काम हुआ है। हालांकि, उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की बात कही, ताकि गरीब लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि स्थानीय मुद्दों को विधायक ने प्रदेश स्तर पर उठाया, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य हुए।
बिजनौर के व्यापारियों के मुद्दों पर चर्चा
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में व्यापारियों ने भी अपने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में कारोबार से जुड़ी कई चुनौतियां हैं, जिन्हें आगामी चुनाव में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्थानीय स्तर पर विकास और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी। व्यापारियों ने यह भी बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे किन मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और किन अपेक्षाओं के आधार पर अपने विधायक का चुनाव करेंगे। स्थानीय समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापारियों ने अपनी बात सामने रखी।
बिजनौर एमएलए के काम से जनता कितनी संतुष्ट
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय विधायक के कामकाज को लेकर अपनी राय साझा की। अधिकांश लोगों ने विधायक के काम को अच्छा बताते हुए उनके कार्यों की तारीफ की। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया गया है। हालांकि, कुछ लोग विधायक के काम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे और कम काम होने को लेकर नाराजगी जताई। बिजनौर शहर के लोगों ने सड़क, विकास और अन्य स्थानीय समस्याओं को भी अहम मुद्दे के तौर पर गिनाया। लोगों की राय में विकास कार्यों के साथ लंबित समस्याओं का समाधान भी चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगा।
क्या हैं युवाओं के मुद्दे?
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताएं और अपेक्षाएं साझा कीं। युवाओं ने कहा कि कॉलेज और स्कूलों की सुविधाओं पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने बताया कि स्थानीय स्तर पर काम अच्छा हुआ है, लेकिन शिक्षा और युवाओं से जुड़े क्षेत्रों में अभी और बढ़ावा देने की जरूरत है। वहीं, फहीम ने स्थानीय विधायक के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। युवाओं की बातों से साफ है कि आगामी चुनाव में विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।