फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ओवरब्रिज की भार सहने की क्षमता परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास पर रेल ओवरब्रिज की जांच के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम पहुंची और पुल की भार सहने की क्षमता को परखा।
विज्ञापन

नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर गांव पेदा से नगीना मार्ग के लिए बाईपास का निर्माण हुआ है। तीन किलोमीटर लंबा यह बाईपास पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा है। इस बाईपास पर पिछले दिनों ही वाहनों का आवागमन चालू हुआ। अब मंगलवार को इस बाईपास पर वाहनों की आवागमन बंद कर दिया गया। खासकर रेल ओवरब्रिज पर दोपहिया या चार पहिया वाहनों को भी नहीं जाने दिया गया ताकि बाईपास पर बनाए गए रेल ओवरब्रिज की जांच हो सके।
इस नए पुल की जांच के लिए मंगलवार को नेशनल हाईवे की टीम पहुंची। टीम ने पुल की मजबूती और अन्य पहलुओं की जांच की। एनएच के अफसरों ने बताया कि पुल पर 24 घंटे के लिए वजन से लदा हुआ ट्रक खड़ा किया गया है। इसके बाद पुल की मशीनों के जरिए जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें