फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षिका के ऊपर गिरा पेड़

विज्ञापन
नगीना-धामपुर मार्ग पर सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। संवाद
विज्ञापन
नगीना। सड़क किनारे खड़े एक पेड़ के अचानक गिरने से उसकी चपेट में आई सेंट मेरी स्कूल की शिक्षिका प्रियंका (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार शिक्षिका ने हेलमेट लगा रखा था। हालांकि इस घटना में स्कूटी व हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पंजाबी कॉलोनी निवासी सोहन कुमार उर्फ नानू की पत्नी प्रियंका धामपुर मार्ग स्थित सेंट मेरी स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे रोजाना की तरह वह स्कूल से स्कूल जा रहीं थीं।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक गिर गया तथा शिक्षिका स्कूटी सहित पेड़ के नीचे दब गईं। आसपास के लोगों ने बामुश्किल स्कूटी व शिक्षिका को बाहर निकाला। घायल शिक्षिका को करीब में स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। करीब एक घंटे बाद नगर पालिका व पुलिस प्रशासन ने पेड़ को सड़क से हटवा दिया। शिक्षिका के पति सोहन कुमार उर्फ नानू ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है, वह लगातार उल्टियां कर रहीं हैं।

नगीना-धामपुर मार्ग पर सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें