फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायकों के चयनित अभ्यर्थियों की सूची पंचायतों व बीडीओ दफ्तरों पर चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने पंचायत सहायकों की चयनित अभ्यर्थियों की सूची पंचायतों व बीडीओ दफ्तरों में चस्पा कर दी है। अब चयन के संबंध में 12 अक्तूबर तक आपत्ति मांगी गई है। डीएम उमेश मिश्रा ने आपत्ति निस्तारण के बाद सूची को अनुमोदित करेंगे।
जिले के 11 ब्लॉक में 1123 पंचायत हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 799 पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन हो गया है। पंचायतों ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची डीएम को अनुमोदन के लिए भेजी थी। डीएम उमेश मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची पर आपत्ति ली जाए। इसके बाद डीएम सूची को अनुमोदित करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि पंचायतों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची शनिवार को पंचायतों व बीडीओ के ब्लाक स्थित दफ्तरों पर चस्पा कर दी गई है। आपत्ति 12 अक्तूबर तक ली जाएंगी। सभी ब्लाक के एडीओ पंचायत को पंचायत के हर गांव में मुनादी कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक वार पंचायतों की संख्या
जिले में 799 पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन हुआ है। इनमें अफजलगढ़ में 64, धामपुर में 37, नहटौर में 95, स्योहारा में 84, नजीबाबाद में 76, जलीलपुर में 58, नूरपुर में 77, हल्दौर में 86, मोहम्मदपुर देवमल में 99 तथा कोतवाली में 123 पंचायत हैं। जिले में किसी भी ब्लॉक की सभी पंचायत में चयन पूरा नहीं है। 324 पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन होना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें