फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भत्ते के लिए नहीं, रोजगार के लिए लगती है लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
भत्ते के लिए नहीं, रोजगार के लिए लगती है लाइन
विज्ञापन

बिजनौर। सेवायोजन विभाग अब युवाओं के केवल पंजीकरण तक ही सीमित नहीं रह गया है। विभाग द्वारा अब युवाओं को रोजगार के अवसर भी दिए जा रहे हैं। साल 2019 में रिकॉर्ड 1268 युवाओं को विभाग की ओर से रोजगार प्रदान कराए गए। रोजगार के लिए अब पहले से ज्यादा युवा विभाग में लगने वाले रोजगार मेलों में आते हैं। इस साल विभाग द्वारा वृहद रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
सेवायोजन विभाग में पहले बेरोजगारों के पंजीकरण होते थे। कई विभागों में नौकरी के लिए शिक्षा के साथ-साथ सेवायोजन विभाग में पंजीकरण भी आवश्यक होता था। साल 2012 में बेरोजगारों को सपा सरकार में भत्ता देने की घोषणा की गई। उन युवाओं को ही एक साल तक बेरोजगारी भत्ता मिला जिन्होंने सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराया था। भत्ता मिलने के बाद पंजीकरण कराने वाले युवाओं की संख्या भी कम होती गई। पहले सेवायोजन विभाग में रोजगार मेले कम लगते थे और अगर लगते भी थे तो उनमें काफी कम युवा आते थे। लेकिन अब पहले के मुकाबले ज्यादा युवा रोजगार मेलों में आ रहे हैं। युवा रोजगार मेलों में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। अकेले साल 2019 में जनवरी से दिसंबर तक 1268 युवाओं ने सेवायोजन कार्यालय में लगे रोजगार मेलों में नौकरी पाई है। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक होता है। अब पंजीकरण की संख्या पिछले दो सालों के मुकाबले बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर मिली नियुक्ति
रोजगार मेलों में पिछले साल 118 युवाओं को सेल्स रिप्रजेंटेटिव, 30 को फिल्ड कोआर्डिनेटर, 43 को हेल्पर, 117 को सेमी स्किल्ड, दस को मशीन ऑपरेटर और 960 को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी के अनुसार युवा रोजगार मेलों में पहले से ज्यादा हिस्सा ले रहे हैं। युवाओं को रोजगार के मौके दिलाए जा रहे हैं।
साल रोजगार मिले
2015 124
2016 256
2017 272
2018 789
2019 1268
नोट : आंकड़े सेवायोजन कार्यालय से लिए गए हैं।
सेवायोजन विभाग में पंजीकरण की संख्या
साल पंजीकरण
2012 37,684
2013 94,975
2014 97,470
2015 97,752
2016 41,296
2017 24,500
2018 23579
2019 36302
नोट : उक्त आंकड़े सेवायोजन विभाग से लिए गए हैं और दिसंबर तक के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें