बिजनौर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस लाइसेंसी असलहों को जमा कराने पर जुट गई है। लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। रविवार को डीएम व एसपी की गठित कमेटी इस पर विचार करेगी। इसके बाद तय होगा किसका असलाह जमा होगा किसका नहीं।
जिले में 14993 लाइसेंसी असलहा है। पुलिस 60 प्रतिशत असलहों को जमा करा चुकी है। स्कूल , कॉलेज पेट्रोल पंप व अन्य महत्वपूर्ण स्थान की हिफाजत की वजह से कुछ लोग असलहों को जमा नहीं कर रहे। ऐसे लोगों के अब तक थानेदार को अपने प्रार्थना पत्र देकर असलाह नहीं जमा करने की अपनी मजबूरी बताई है। एसपी अजय साहनी के मुताबिक रविवार की सुबह जिलेभर के ऐसे लोगों सीओ सिटी के कार्यालय में अपने प्रार्थना पत्र देंगे। इसके बाद डीएम व एसपी की स्क्रीनिंग कमेटी इस पर सुनवाई करेगी। एसपी ने बताया कि जिले मे 144 अतिसंवेदनशील गांव चिह्नित किए गए है। 129 वन लेवल गांव है। 511 क्रिटिकल श्रेणी के है। एसपी ने बताया कि चुनाव में शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।