बिजनौर में किराना अनाज व्यापार संघ और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर एक होटल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में व्यापारियों ने अभिहित अधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। गोष्ठी में शहर के सैकड़ों व्यापारियों ने प्रतिभाग किया।
गोष्ठी में अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों को कंपनियों से माल खरीदते समय बैच नंबर, एक्सपाइरी तिथि ध्यान रखना और कंपनियों से समान का बिल भी प्राप्त करना चाहिए। व्यापारियों को प्रतिष्ठान में अपना लाइसेंस डिसप्ले करना चाहिए। व्यापारियों की ओर से उपभोक्ताओं को माल का बिल भी देना चाहिए। अगर कोई व्यापारी गलत माल देता है तो जनहित में विभाग को सूचना दे। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यापारी खुले मसाले न बेचे सिर्फ पैकिंग मचाले ही बेचे। गोष्ठी में विभाग की और से जेपी सिंह, मोहित चौधरी, किराना अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष सुशील जिंदल, राकेश, विजय कुमार, सौरव अग्रवाल, विवेक कुमार, लियाकत मियां, रिजवान और अमित कुमार, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।