फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा सांसद मलूक नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
सांसद ने बिजनौर में एक पुलिस अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सिपाही के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मुजफ्फरनगर के दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या प्रकरण में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन की लापरवाही और पीड़ित परिवार की अनदेखी करने के कारण परिवार ने पलायन कर लिया है। सांसद मलूक नागर ने माननीय मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने व आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ बेटियों को सरकारी नौकरी दिलाने व दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर हाथरस में थाना चंदपा के अंतर्गत कुछ उच्च जाति के युवकों द्वारा अनुसूचित जाति की लड़की के साथ मारपीट और गैंगरेप कर जान से मारने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने व दलित लड़की को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी शर्मनाक और निंदनीय घटना की पुनरावृत्ति न हो सके इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें