फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव खटाई में गुलदार पिंजरे में फंसा

Tue, 09 Dec 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर के गांव खटाई के जंगल में पिंजरे में कैद गुलदार। स्रोत ग्रामीण - फोटो : मृतक दीनदयाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
नूरपुर/शेरकोट। गांव बाखराबाद खटाई में तीन दिन बाद दूसरा गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व क्षेत्र के गांव मिठाई में नागराज मंदिर परिसर में लगे पिंजरे में गुलदार फंस गया था। सोमवार को गांव खटाई निवासी मुनीश त्यागी के खेत में वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा रखा था, जिसमें गुलदार के फंसने से गांव वालों ने राहत की सांस ली।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि गुलदार व उसके शावक अभी ओर संख्या में खेतों में मौजूद हैं। जिसके लिए उन्होंने वन विभाग से अन्य पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पिंजरा न लगाने से ग्रामीणों में असंतोष : शेरकोट के ग्राम हादकपुर के किसान अजय कुमार, चांद कुमार, मोनू, सोनू सिंह, विजेंद्र सिंह, महावीर सिंह आदि आदि का कहना है कि रविवार को जब वह जंगल में गन्ने की छिलाई करने गए थे तो इस दौरान गन्ने के खेत में गुलदार दो शावकों के साथ दिखाई दिया। आए दिन गुलदार दिखाई देने के कारण शिकायतों के बाद भी वनाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के डिप्टी रेंजर हर देव सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या उनके संज्ञान में है। उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने के बाद गुलदार को पकड़ने को लगाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें