फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंदरों ने छज्जा तोड़ा, सिर पर ईंट लगने से चौकी इंचार्ज घायल

Tue, 09 Dec 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। बंदरों के उधम मचाने से मकान का छज्जा टूट गया। नीचे खड़े ताजपुर चौकी इंचार्ज के सिर पर ईंट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

ताजपुर पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राजवीर सिंह किसी मामले की जांच के लिए मोहल्ला जोशीयान में गए थे। वहां एक मकान के छज्जे के नीचे खड़े होकर मोहल्ले वालों से जानकारी जुटा रहे थे। तभी मकान पर बैठे एक बंदर ने छज्जा जोर से हिला दिया। इससे छज्जे की ईंट चौकी इंचार्ज के सिर पर गिर गई। ईंट लगते ही चौकी इंचार्ज जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। वहां खड़े ग्रामीण उन्हें निजी अस्पताल ले गए। उनके सिर में कई टांके आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ताजपुर में बड़ी संख्या में बंदर छतों पर उधम मचाते रहते हैं। बंदर ग्रामीणों पर हमला कर देते हैं। महिलाओं ने बंदरों के भय से मकान की छतों पर कपड़े सुखाने बंद कर दिए हैं। ग्रामीण अमित कुमार, प्रिंस आर्य, अलीशा सिद्दीकी, ममता शर्मा, चंद्रप्रकाश त्यागी, नसीम सिद्दीकी, कुमारपाल सैनी, सुनील शर्मा ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें