फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहसपुर देहात में पिंजरे में फंसा गुलदार

विज्ञापन
स्योहारा। सहसपुर देहात में सरदारों के डेरों के पास लगे पिंजरे में फंसा गुलदार
विज्ञापन
स्योहारा। पिछले दिनों सरदारों के डेरे के पास गुलदार दिखाई देने और कैमरे में कैद होने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। गुलदार की मौजूदगी को लेकर आसपास के ग्रामीण अपने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आदिल प्रधान ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन

बताया गया कि स्थानीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने पर आदिल प्रधान ने मुरादाबाद क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की अपील की। इसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। बीती रात गुलदार पिंजरे में फंस गया। गुलदार पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। गुलदार के पकड़े जाने से पिछले कई दिनों से ग्रामीणों में बना भय का माहौल काफी हद तक समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें