फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बघाला के खेत में लगाए पिंजरे में फंसा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। क्षेत्र के ग्राम बघाला में खेत पर लगाए गए पिंजरे में करीब दो साल का गुलदार कैद हो गया। पिछले माह इसी गांव में दो गुलदार पहले पकड़े जा चुके हैं। वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले माह क्षेत्र के ग्राम बघाला में एक खेत पर तीन गुलदार के घूमते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने खेत में पिंजरा लगा दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले माह इसी गांव में दो गुलदार पिंजरे में कैद हो गए थे। तभी से एक शेष बचे गुलदार के पकड़े जाने का इंतजार था। उनका कहना है कि शुक्रवार को गांव में लगे पिंजरे में गुलदार के कैद होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा गुलदार को अपने कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि गुलदार की उम्र करीब दो वर्ष है। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गा लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें