फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आशीर्वाद कॉलोनी में दो शावकों के साथ दिखा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर पालिका से सटे गांव जैतरा की आशीर्वाद कॉलोनी में गुलदार को खौफ बरकरार है। कॉलोनी में पिछले कई दिनों से गुलदार को दो शावकों के साथ विचरण करता देखा जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम तक कॉलोनी के लोगों को बस्ती के पास गुलदार को घूमता देखा तो उनकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

कॉलोनी के दिलावर सिंह, हेमंत चौहान, विवेक कुमार, दिलावर सिंह, आदित्य कुमार, कौशल कुमार, गोविंद राणा आदि का कहना है कि पहले गुलदार गांव में जंगलों में विचरण करता नजर आ रहा था लेकिन अब शहर के निकट की कॉलोनी की बस्ती में भी दिखाई देने लगा है। गांव जैतरा के पास आशीर्वाद कॉलोनी में रेलवे लाइन के निकट झाड़ियों में एक गुलदार दो शावकों के साथ जैसे ही दिखाई दिया। लोगों में शोर मच गया। शोर को सुन गुलदार शावकों के साथ पास के जंगलों में गन्ने की फसल में छिप गया। बताया कि उनकी बस्ती में कई कुत्ते थे। लेकिन पिछले कई दिनों से अब कम दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे उन कुत्तों को गुलदारों ने अपना शिकार बना लिया है।
उधर क्षेत्र के गांव भिक्कावाला, सलावा, सरकथलसानी,हैजरी, दौलतपुर आदि गांवों में भी गुलदार की दहशत है। उधर डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 13 स्थानों पर गुलदार पकड़ने को पिंजरे लगे हैं। लेकिन पिछले काफी दिनों से एक भी गुलदार अभी तक कैद नहीं हो पाया है। जबकि गुलदार को लालच देने के लिए उनके भीतर मुर्गी भी बंद कर रखी हैं। उन्होंने लोगों से बड़ी सतर्कता के साथ जंगलों में भी खेती-बाड़ी का कार्य किए जाने की जरूरत पर जोर दिया है। बताया कि गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें