फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत पर दिखा गुलदार, वापस लौटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव माननगर खेत में गन्ना छोला करने गए मजदूर गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनकर घबराकर उल्टे पैर वापस लौट आए। खेतों पर गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव माननगर निवासी जयप्रकाश, राजेन्द्र, हेमराज, होरी, बीन्नी आदि गांव के निकट धर्मपाल के खेत में गन्ना छोलाई के लिए गए थे। जब यह लोग खेत पर पहुंचे। वहां उन्हें गन्ने के खेत के अंदर से गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी, जिसके चलते सभी लोग घबरा गए। सभी लोग गन्ने की छोलाई किए बिना घर लौट आए। गुलदार के लगातार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने गश्त बढ़ाने तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें