फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आरटीई पोर्टल पर नहीं हो रहे आवेदन, अभिभावक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में गरीब व मध्यम वर्ग के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क दाखिला मिलता है। आरटीई पोर्टल पर एक दिसंबर से आवेदन होने थे, लेकिन आरटीई पोर्टल अपडेट नहीं हुआ। इस कारण अभिभावक फार्म भर नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार आरटीई के तहत पांच चरणों में आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत प्रारंभिक कक्षा से कक्षा आठ वीं तक नि:शुल्क पढ़ाई होती है। इस प्रक्रिया के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इस बार शहर में वार्ड निवासी को उसी वार्ड के निजी स्कूल में चयन प्रक्रिया के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा। ग्रामीण अंचल में क्षेत्र व निर्धारित दूरी के अनुसार ही प्रवेश दिलाएं जाएंगे। आवेदन करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के आधार कार्ड अनिवार्य किए गए हैं। इस योजना के तहत चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से होती है। पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। परंतु आरटीई पोर्टल नहीं खुलने से अभिभावक आवेदन करने को लेकर परेशान है। उधर बीएसए सचिन कसाना ने बताया आरटीई पोर्टल अभी अपडेट हो रहा है। अगले सप्ताह पोर्टल अपडेट हो जाएगा और आवेदन करना आरंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें