फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राहतपुर खुर्द में सड़क पर दौड़ते दिखा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। गांव राहतपुर खुर्द में कस्तूरबा गांधी बालिका आवास के निकट रात्रि में गुलदार सड़क पर दौड़ता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

गांव राहतपुर खुर्द में आबादी के निकट गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत है। ग्राम प्रधान मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि गांव के युवक अमीर को बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बाइक से जाते समय एक गुलदार सड़क पार करते दिखाई दिया। उसके बाद गुलदार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय और मदरसे के पास छिप गया। प्रधान ने बताया कि रात्रि में ग्रामीण एकत्रित हुए और ग्रामीण के शोर मचाने पर गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया। सड़क किनारे आवास पर लगे सीसीटीवी फुटेज में गुलदार सड़क पार करते दिखाई दे रहा है।
ग्रामीण मो.मूसा, मुफ्ती सज्जाद, आमिर, मो.मुस्तफा आदि ने सामाजिक वानिकी विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की। ग्रामीणों को कहना है कि वहां एक मदरसा व आवासीय बालिका विद्यालय है। गुलदार कभी भी घटना को अंजाम दे सकता है। सामाजिक वानिकी के डिप्टी डिप्टी रेंजर हरिगोविंद का कहना है कि ग्रामीण डीएफओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र दें, उसके बाद पिंजरा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें