फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में नकली डॉक्टर कर रहा था मरीजों का इलाज

विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में पकड़ा गया फर्जी चिकित्सक। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बिजनौर। एक बार फिर मेडिकल अस्पताल चर्चाओं में है। जी हां, अस्पताल में डॉ. तुषार की ओपीडी में नकली डॉक्टर असली मरीजों का इलाज करता मिला। अस्पताल के स्टाफ ने ओपीडी पहुंचकर जांच पड़ताल की तो हंगामा मच गया। मौका देख फर्जी डॉक्टर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे फार्मासिस्ट राजेश रवि और अन्य स्टाफ कमरा नंबर 25 में पहुंचे। उन्होंने वहां एक अनजान व्यक्ति को मास्क लगाए डाॅक्टर की कुर्सी पर बैठे देखा। वह मरीजों के पर्चे पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तुषार की मुहर लगाकर दवाई लिख रहा था। इस दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं थे। एक चिकित्सक ने डॉ. तुषार को फोन कर पता किया। उन्होंने उसे अपना असिस्टेंट बताते हुए बीएएमएस चिकित्सक होने की बात कही। इस पूरे प्रकरण का स्टाफ ने वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉ. राजीव रस्तोगी और अन्य स्टाफ ने फर्जी चिकित्सक से पूछताछ की। उसने खुद के डॉक्टर होने से इनकार किया। इसके बाद मौका पाकर वहां से भाग गया। बाद में डॉ. तुषार ने भी इस व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया। उधर मेडिकल अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ा का पूरा मामला व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें