फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर लौट रहे किसान नेता के पीछे दौड़ा गुलदार

Wed, 18 Jun 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। भाकियू अराजनीतिक के हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बाइक से सोमवार की देर शाम अपने घर लौट रहे थे। गांव चांदा नंगली में खेत से निकले गुलदार ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया।
विज्ञापन

उन्होंने फोन कर ग्रामीणों की सूचना दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। गुलदार खेतों में चला गया। अवधेश कुमार, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कपिल कुमार, परम सिंह, सचिन, कलवा, मोनू आदि किसानों को गुलदार दिखाई दिया है।
लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग टीम से पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। वन रेंजर महेश गौतम ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें