फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने कुत्ते और बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव जीतपुर और हरचंदपुर में गुलदार की दहशत
विज्ञापन

नांगलसोती। गुलदार ने बुधवार को नांगल क्षेत्र में एक कुत्ते और बकरी को निवाला बना लिया। गांव जीतपुर खास और हरचंदपुर के जंगल में लगातार गुलदार देखा जा रहा है।
गांव हरचंदपुर निवासी शरीफ बुधवार की शाम गांव के नजदीक बकरी चरा रहा था। गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने एक बकरी पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। शरीफ के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गुलदार की तलाश की, लेकिन गुलदार ने बकरी को निवाला बना लिया था। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी विभाग को घटना की जानकारी दी। वानिकी विभाग के दरोगा विकास कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बकरी को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव जीतपुर खास की दलित बस्ती के निकट गुलदार ने सोमवार की शाम संजय शास्त्री के पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। नहर पटरी से कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत में कुत्ते के अवशेष मिले। संजय मिस्त्री, कमल कुमार, नीटू, नौबहार सिंह ने बताया कि आबादी के निकट गुलदार होने से लोगों में भय व्याप्त है। बुधवार को गुलदार गांव के कब्रिस्तान के निकट देखा गया। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी विभाग से गुलदार पकड़ने के पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें