फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव माननगर में गुर्राता रहा गुलदार, दहशत में रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव माननगर में बस्ती के पास गुलदार पुलिया पर बैठा गुर्राता रहा। गुलदार की बस्ती के पास आमद से ग्रामीणों में भय है। पिछले वर्ष गुलदार ने इस स्थान पर एक बच्चे को निवाला बनाया था।
विज्ञापन

ग्रामीण गोविंद, देवराज, भूरा, हेमराज, संजय, मुन्ने व जयप्रकाश आदि का कहना है कि बुधवार की रात उन्हें बस्ती के पास किसी जानवर के गुर्राने की आवाज आई। जब वे उस तरफ गए तो उन्हें पुलिया के पास गुलदार बैठा नजर आया। गुलदार को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और वे उल्टे पांव लौट आए।
कुछ देर बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उधर गए और शोरशराबा किया लेकिन गुलदार वहीं डटा रहा। करीब आधे घंटे बाद गुलदार स्वयं ही उठकर चला गया। ग्रामीण का कहना है कि पिछले वर्ष गुलदार ने इस स्थान पर ही करीब 10 साल के बालक को मार डाला था। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें