फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। तीन युवकों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मकान से किशोरी को बरामद कर तीनों युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

धामपुर में रेलवे स्टेशन मार्ग पर आर्य समाज मंदिर के आवास बने हैं। बुधवार देर रात तीन युवक एक मोहल्ले की 11 साल की किशोरी को आर्य समाज के आवास में ले गए और वहां पर दुष्कर्म का प्रयास किया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को बरामद कर तीनों आराेपियोंं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मोहल्ला गुजराततियान निवासी नितिन व शुभम और मोहल्ला अफगानान निवासी नारायण सिंह शामिल है। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें