बढ़ापुर। ग्राम कुंजेटा के नई बस्ती निवासी यामीन पुत्र अब्दुल गफूर का गांव से पश्चिम दिशा स्थित घर है। घर के बराबर में ही यामीन ने बकरी पालन के लिए एक पशुशाला बना रखी है। मध्यरात्रि समय गुलदार यामीन की पशुशाला में आ घुसा।
गुलदार ने वहां बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों का शोर सुनकर यामीन व उसके परिजन शोर मचाते हुए पशुशाला की ओर दौड़े। शोर शराबे पर गुलदार पशुशाला से निकल कर एक गन्ने के खेत में जा छिपा
मौके पर पहुंचे बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि ग्राम कुंजेटा में गुलदार की आमद पर वन विभाग चौकसी बरतेगा और घटना के आसपास पिंजरा लगवाने के लिए संबंधित कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है।