फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जंगली सुअर से लड़ाई में गुलदार की मौत

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम चांदपुर फेरु के जंगल में मिला गुलदार का शव। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बेगावाला (बिजनौर)। गांव चांदपुर फेरू उर्फ चंदपुरी में जंगली सुअर से लड़ाई में मादा गुलदार की मौत हो गई। गुलदार का शव मारूफ के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव पर जंगली जानवर के हमले के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


वन विभाग को सुबह गन्ने के खेत में गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि करीब डेढ़ से दो वर्ष की आयु की मादा गुलदार का शव बरामद हुआ। जिस स्थान पर गुलदार का शव मिला, वह खादर क्षेत्र में आता है। यहां जंगली सुअर की अधिकता है। गुलदार के शरीर पर खरोंच व दांतों से चोट के निशान हैं। मौका स्थल के आसपास के घास व वनस्पति अस्त-व्यस्त मिली है। गुलदार के नाखून, खाल, बाल, दांत आदि अंग सुरक्षित हैं।
गुलदार के शव को इंदिरा पार्क बिजनौर लाया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बिजनौर के द्वारा गठित पशु चिकित्सकों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वन विभाग ने घटना को पंजीकृत कर लिया है। डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि गुलदार की मौत जंगली सुअर से लड़ाई में होने की आशंका है। उसके शव पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें