फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेल रहे बालक के ऊपर गिरा झूले का पाइप, मौत

Tue, 25 Mar 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मृतक हम्माद का फाइल फोटो
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। ग्राम इब्राहिमपुर साधो उर्फ अलीनगर में ईद पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला लगाया जा रहा था। तभी झूले का पाइप आठ वर्षीय हम्माद पुत्र शाहनवाज के ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


ग्राम इब्राहिमपुर साधो में जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी ठेकेदार ईद पर बच्चों के मनोरंजन के लिए गांव के निकट खाली पडे़ मैदान में बड़ा झूला लगा रहा था। बताया जाता है हम्माद सहित गांव के कुछ बच्चे वहां देखने के लिए चले गए। इसी दौरान झूले के स्टैंड का पाइप अम्मान के ऊपर पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बिजनौर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि हम्माद गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। उसके एक बहन भी है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें