फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: बिजनौर में गुलदार ने फार्म हाउस में दो युवकों और कुत्ते पर किया हमला, पकड़ने के प्रयास

Sun, 11 May 2025 07:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
विज्ञापन
leopard attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर इलाके के एक गांव में गुलदार आम के बाग ने बने फार्म हाउस में घुस गया। गुलदार ने यहां दो युवकों और एक कुत्ते पर हमला कर दिया। इसके बाद गुलदार बाथरूम में घुस गया। 
विज्ञापन


इस दौरान युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम के गेट की कुंडी बंद कर दी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बाथरूम के बाहर जाल लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

गांव इनामपुरा निवासी इकबाल अहमद के आम के बाग में फार्म हाउस बना है। फार्म हाउस में उसके पशु भी रहते हैं। शनिवार की शाम गुलदार फार्म हाउस में घुस गया। फार्म हाउस में मौजूद दिलशाद पुत्र इकबाल, अब्दुल्ला पुत्र सरवर पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


दोनो युवकों ने  बामुश्किल गुलदार के हमले से खुद को बचाया। बाद में गुलदार पालतू कुत्ते पर हमला कर फार्म हाउस में बने बाथरूम में घुस गया। मौजूद दोनों युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम के गेट की कुंडी लगा दी।
विज्ञापन

गुलदार को टॉयलेट में बंद करने की सूचना पर गुलदार को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भीड़ को हटाते हुए बाथरूम के गेट पर जाल लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें