फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चढ़त में हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, दूल्हे को पहुचाया दिया थाने, ये है मामला

Sat, 10 May 2025 12:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव मायावती में दूल्हे के भाई ने दुल्हन के भाई के सिर में कड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार दिया और दूल्हे समेत पांच नामजद समेत अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंगलासोती के गांव मायापुरी में बरात की चढ़त के बाद घरातियों और बरातियों में हुए विवाद के बाद दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया। बरात को बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

 

गांव मायापुरी में देवेंद्र सिंह की पुत्री की बरात चमरिया, भागूवाला से आई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बरात की चढ़त के बाद बग्गी से दूल्हे को उतारने को लेकर विवाद हुआ था। दूल्हे के भाई ने दुल्हन के भाई रोहित के सिर पर कड़ा मारकर उसे घायल कर दिया था। 
 
विज्ञापन

इस मामले में समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला कराने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया और बरात को बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर दूल्हे और उसके परिजनों पर दहेज मांगने व मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
उधर, नांगल थानाध्यक्ष सुशील कुमार सैनी ने बताया कि दुल्हन की तहरीर पर दूल्हे तरुण, धर्मेंद्र, कमल, अरुण, राहुल और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें