बिजनौर के मंडावर इलाके के एक गांव में गुलदार आम के बाग ने बने फार्म हाउस में घुस गया। गुलदार ने यहां दो युवकों और एक कुत्ते पर हमला कर दिया। इसके बाद गुलदार बाथरूम में घुस गया।
इस दौरान युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम के गेट की कुंडी बंद कर दी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बाथरूम के बाहर जाल लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
गांव इनामपुरा निवासी इकबाल अहमद के आम के बाग में फार्म हाउस बना है। फार्म हाउस में उसके पशु भी रहते हैं। शनिवार की शाम गुलदार फार्म हाउस में घुस गया। फार्म हाउस में मौजूद दिलशाद पुत्र इकबाल, अब्दुल्ला पुत्र सरवर पर हमला कर दिया।
दोनो युवकों ने बामुश्किल गुलदार के हमले से खुद को बचाया। बाद में गुलदार पालतू कुत्ते पर हमला कर फार्म हाउस में बने बाथरूम में घुस गया। मौजूद दोनों युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम के गेट की कुंडी लगा दी।