फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र बनेगा कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र बनेगा कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन

बिजनौर। मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी को एल-1 अटैच फैसिलिटी युक्त कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमित निकलने वाले मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर, कोविड हॉस्पिटल संभल और मुरादाबाद जनपद भेजा जाता रहा है। सीएमओ के अनुसार अगले सप्ताह से स्वाहेड़ी में ही कोविड केयर सेंटर शुरू किया जाएगा। इसके लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेश जैन, एमओआईसी चंदक डॉ. देवेंद्र कुमार और एमओआईसी किरतपुर डॉ. ईश्वरानंद को इसका नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी का निरीक्षण किया और सीएमओ को कोविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान वहां पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई और वहां पर अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि कोविड केयर सेंटर 150 बेडयुक्त एल-1 फैसिलिटी वाला हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इसमें चिकित्सकों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के ठहरने के लिए इसमें विश्राम कक्ष भी बनाए जाएंगे। जिससे सिस्टमवार मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा सके। इस कोविड केयर सेंटर में विश्राम कक्ष, स्टाफ नर्स, स्वीपर, वार्ड ब्वाय, ऑक्सीजन की सुविधा, पल्स ऑक्सी मीटर, सैंपलिंग की व्यवस्था, मेल और फीमेल वार्ड बनेंगे। साथ ही मरीजों और चिकित्सकों के खाने पीने की व्यवस्था वहीं पर रहेगी। वर्तमान में यह प्रशिक्षण केंद्र कोरोना के संभावित मरीजों के लिए क्वारंटीन सेंटर बना रखा है। इस दौरान डीएम रमाकांत पांडेय के साथ सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, एडीएम न्यायिक नितिन मदान, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पीआर नायर, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसके निगम, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें