एसडीएम और तहसीलदार से निस्तारित शिकायतों की सही से मॉनिटरिंग कर क्वालिटी युक्त तरीके से सीन करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वह हर रोज आंगनबाड़ी सेंटरों की औचक चेकिंग करें। देखें कि पंजीकृत किशोरियों और महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली पंजीरी और पोषाहार मिल भी रहा है या नहीं। इस मौके पर कई अधिकारी गैरहाजिर मिले, जिनका वेतन रोकने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शेरकोट के ईओ 18 को मुरादाबाद तलब
कमिश्नर ने नगर पालिका शेरकोट के ईओ धर्मराज के कार्यक्रम से गैराहाजिर होने पर असंतोष जताया। ईओ की गैरहाजिरी में मौजूद कर्मचारी को कमिश्नर ने तलब किया और पूछा कि जब नगर पालिका शेरकोट के निलंबित कर्मचारियों को बिना वेतन के बहाल किया जाना था तो ईओ ने इन निलंबित कर्मचारियों को सवेतन कैसे बहाल कर दिया। कमिश्नर ने ईओ को 18 अक्तूबर को कमिश्नरी पर पेश होने के निर्देश दिए हैं।
लापरवाह शिक्षकों की सूची सौंपे बीएसए
कमिश्नर ने बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह ऐसे शिक्षकों की अविलंब सूची तैयार कर उन्हें सौंपें, जो स्कूलों से अक्सर गायब रहते हैं। या जो कभी स्कूल नहीं जाते। शिक्षा की गुणवत्ता में सरकार की मंशा के अनुरूप सुधार लाने का प्रयास करें। जिले के अधिकांश विद्यालयों से शिक्षक लापता हैं। वह कभी स्कूल नहीं जाते। संज्ञान में लाया गया है कि ऐसा विभाग के अधिकारियों की जानकारी में है। ऐसे शिक्षकों को विभाग से बाहर किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/