फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण की सूचना पर एक साथ ली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण की सूचना पर एक साथ ली छुट्टी
विज्ञापन

धामपुर। शासन स्तर से निरीक्षण कार्यक्रम की सार्वजनिक सूचना होने के बावजूद अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अवकाश पर चले जाने के मामले को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन सिंह यादव ने गंभीरता से लिया है। बीएसए ने हिदायत दी है कि यदि किसी भी खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण सूचना के मद्देनजर शिक्षकों का एक साथ अवकाश स्वीकृत किया तो ऐसे खंड शिक्षा अधिकारियों पर गाज गिरेगी। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प के दौरान छह व सात सितंबर को अधिकारियों की गठित टीम द्वारा स्कूलों का चेकिंग होना है। बताया गया कि कई विद्यालयों में कायाकल्प के मद्देनजर संतोषजनक कार्य नहीं हुए हैं, जिसके कारण ऐसे स्कूलों के शिक्षकों ने चेकिंग के डर से और कार्रवाई से बचने के लिए एक साथ छुट्टी ले ली है, जबकि संबंधित क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इस बाबत जानकारी है, लेकिन फिर भी 6 सितंबर को नहटौर और धामपुर ब्लॉक के बीईओ ने कई विद्यालयों में शिक्षकों को एक साथ अवकाश पर भेज दिया और विद्यालयों का जिम्मा स्कूलों में कार्यरत एकल शिक्षामित्रों के भरोसे रहा। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि जब सरकार की ओर से गठित नोडल अधिकारियों की ओर से निरीक्षण की सूचना है तो खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत नहीं करना चाहिए था, वे ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें