फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजी परिसर में वकीलों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जजी परिसर में वकीलों ने दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। कई अधिवक्तागण के साथ कुछ न्यायिक अधिकारियों द्वारा असम्मानजनक व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला बार के आह्वान पर शुक्रवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जजी परिसर में धरना दिया और सभा कर न्यायिक अधिकारियों के व्यवहार पर रोष जताया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की जिला बार अध्यक्ष अजीत पंवार की अध्यक्षता व रामेंद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल गफ्फार व अन्य अधिवक्ताओं की मौखिक शिकायत पर कहा गया कि कुछ न्यायिक अधिकारियों द्वारा वकीलोें के साथ असम्मानजनक व्यवहार किया जा रहा है। विरोध जताते हुए बैठक में न्यायिक कार्य से विरत रहकर जजी परिसर में धरने पर बैठ गए। दोपहर बाद जिला बार हॉल में वकीलों ने सभा की, जिसमें वकीलों ने कहा कि बार व बेंच को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। अधिवक्ता कोर्ट में कोर्ट ऑफिसर की हैसियत से प्रस्तुत होता है। न्यायिक अधिकारियों का भी कर्तव्य है कि वे अधिवक्ताओं से सम्मानजनक तरीके से व्यवहार करें। सभा में 11 सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया जो वकीलों की मांगों के बारे में आगे कार्रवाई करेगा। वकीलों ने हाईकोर्ट से मांग की है कि असम्मानजनक व्यवहार करने वाले न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक को अब्दुल गफ्फार, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा व एसके बबली व प्रवीण सिंह देशवाल, नफीस कुरैशी, केडी सिंह, राकेश कुमार सिंह, जावेद आफताब, पूर्व सचिव नवदीप सिंह, रवींद्र सिंह, अनुज चौधरी, साधना रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें