फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने काम नहीं किया

Wed, 09 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में डीएफओ की ओर से अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के विरोध स्वरूप वकीलों ने मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। वकीलों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर फाइनल रिपोर्ट लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व सचिव अजीत पंवार के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता कुलदीप चौधरी के भाई ने इंदिरा पार्क स्थित कैंटीन का तीन वर्ष का ठेका लिया है। काफी रुपये खर्च करके कैंटीन का संचालन किया गया है। आरोप है कि डीएफओ को सुविधा शुल्क दिए जाने से इंकार करने पर ही बात बिगड़ी। आरोप है कि डीएफओ ने कैंटीन बंद कराने की धमकी दी। दबाव बनाने के लिए कुलदीप चौधरी एडवोकेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसकी जिला बार भर्त्सना करती है और मामले की निष्पक्ष जांच कराकर फाइनल रिपोर्ट लगवाने की मांग करती है। 
उधर, अधिवक्ता कुलदीप चौधरी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में डीएफओ व क्लर्क एमएस रावत सहित दो-तीन अज्ञात वन अधिकारियों के विरुद्ध उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने व उनसे 20 हजार रुपये प्रति माह नाजायज रूप से मांगे जाने का आरोप लगाया है। इस ममले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें