बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन की बैठक विरेंद्र सिंह मेमोरियल हॉल में हुई, जिसमें 16 नवंबर को जिला बार के संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन अंकुर गौड़ और उनके परिवार पर जानलेवा हमले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।
अधिवक्ताओं ने शहर कोतवाली पुलिस द्वारा उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं करने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विचार किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर पूर्णतया: न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष यशपाल सिंह, संचालन महासचिव विशाल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता उपाध्यक्ष मुनेश चाहल, मनोज सेठी, कोमल सिंह, शुभम चौधरी, विक्रांत चौधरी, मोहित, अंकित आदि मौजूद रहे।