इसके बाद उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम में सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्टेडियम में जिन सुविधाओं की जरूरत है, उन्हें दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ताकि यहां खेल की तैयारी कर रहे प्रतिभावान खिलाड़ी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।
जिले और देश के लिए खुशी का मौका: एसपी
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि लवी चौधरी ने देश को पदक दिलाकर पूरे जिले और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों से इसे प्रेरणा लेकर तैयारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी पंसद का खेल चयन करना चाहिए। ताकि वह उसे मन से खेल और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करे।
यह भी पढ़ें: ग्रामीणों में खौफ: छह दिन से गांव में पसरा सन्नाटा, हाथ नहीं आया इनामी कुख्यात, देखें दहशत की तस्वीरें
ये रहे उपस्थित
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम रितु चौधरी, क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह यादव, वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी, कोच अजित तोमर, प्रबंध निदेशक पवन कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, निपेंद्र देशवाल, दिनेश शर्मा, मुकेश्वर सिंह, गजेंद्र सिंह राणा, बीएसए जयकरन यादव, ओमेंद्र त्यागी, प्रबंध निर्देशक सिटी हॉस्पिटल आदि उपस्थित रहे।