फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अफजलगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे, दो लोग घायल

Fri, 23 Jan 2026 05:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

अफजलगढ़ के गांव सिरियावाली चक में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। घटना में दो लोग घायल हुए, एक को हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सिरियावाली चक में बृहस्पतिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

विज्ञापन


दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
घटना में एक पक्ष के तिलक और उसका रिश्ते का भाई नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिवार पर हमला करने का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री के साथ मिलकर नीरज और तिलक पर हमला किया।

घायलों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें