स्योहारा के गांव डेहरा बिलंदी निवासी लोकतंत्र सेनानी दलीप सिंह राणा का फाइल फोटो।
- फोटो : BIJNOR
लोकतंत्र सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
स्योहारा। लोकतंत्र स्वतंत्रता सेनानी दिलीप सिंह राणा (83 ) का मुरादाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। आपातकाल में जेल जाने वाले दिलीप सिंह राणा ने सोमवार शाम तीन बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ एसडीएम व सीओ के निर्देशन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर बिलंदी निवासी 83 वर्षीय दिलीप सिंह राणा का उपचार के दौरान मुरादाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी समय से हेपॅटाइटीस सी से ग्रस्त चल रहे थे। सोमवार को जब उन्होंने आखिरी सांस ली तो क्षेत्र के राजनैतिक सामाजिक व उनके परिचितों में शोक व्याप्त हो गया। मंगलवार को गांव के मकनपुर के श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ एसडीएम धीरेंद्र कुमार व सीओ महावीर सिंह राजावत, हल्का इंचार्ज एसआई मियां जान के निर्देशन में गार्ड सलामी के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। 1975 में आपातकाल में डीआईआर में जेल में बंद रहे। इसके साथ राम मंदिर आंदोलन में संघर्ष करते हुए भूमिका निभाई थी। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, विधायक अशोक राणा, अनिल कुशवाह, डॉ. विनीत देवरा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि देशबंधु, ब्लाक प्रमुख पति कुलदीप सिंह, मुकेश रस्तोगी, अरुण वर्मा, दयाचंद पहलवान, सुरेश चंद, राजकुमार शर्मा आदि ने भाग लिया है।