फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में आग लगने से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
चांदपुर में पीएनबी में आग लगने के बाद जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बैंक में आग लगने से लाखों का सामान जला
विज्ञापन

चांदपुर। रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के दुकानदारों व फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली की शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई। सुबह सफाई करने आए कर्मचारी मयंक ने बैंक के अंदर उठते धुएं देखा। इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दी। बैंक में आग लगी देख आसपास के दुकानदार राकेश, सलीम, सलमान, विकास, अमित गोयल आदि आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी के कर्मचारियों ने दुकानदारों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर मनोहर लाल ने बताया कि आग लगने से दो तीन काउंटर केबिन, कंप्यूटर सिस्टम, पंखे, एसी, पासबुक एंट्री करने की मशीन आदि सामान जल गया है। करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। बैंक हाई कमान से बात की गई है। करीब तीन-चार दिन में सब ठीक हो जाएगा। तब तक बैंक संबंधी कार्य आंबेडकर चौक स्थित ओबीसी की पंजाब नेशनल बैंक में तब्दील शाखा से तथा पंजाब नेशनल बैंक इस्माईलपुर शाखा से किया जाएगा। इन शाखाओं में अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। आग की सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें