फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जल निकासी के लिए नाले की व्यवस्था नहीं होने से होता है जलभराव

विज्ञापन
नजीबाबाद-भारत सिनेमा प्लाईओवर संपर्क मार्ग के निकट अवरुद्ध जल निकासी (पड़ताल से संबंधित) - फोटो : करणी सेना के पदाधिकारी यूजीसी का विरोध करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। भारत सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग के निकट धर्म कांटा चौराहा क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से कारोबारी और राहगीर परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से संपर्क मार्ग की जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर की आबादी से जुड़ा भारत सिनेमा फ्लाईओवर क्षेत्र का संपर्क मार्ग क्षेत्र में जल निकासी के लिए नाले की व्यवस्था न होने से कारोबारियों और राहगीरों के लिए समस्या बना है।
मोहल्ला पठानपुरा निवासी कारोबारी सलीम अहमद का कहना है कि धर्मकांटा क्षेत्र की पुलिस चौकी के पीछे भारत सिनेमा फ्लाईओवर के नीचे संपर्क मार्ग की जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। अभी समय पहले बना नाला बंद कर दिया गया है। क्षेत्र की जल निकासी चौराहा पार करके मदीना मस्जिद क्षेत्र से होते हुए बाहर जाती थी। नाला न होने से वर्ष भर क्षेत्र में पानी भरा रहता है। बरसात में संपर्क मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है जिससे कारोबार और आवागमन ठप रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के होटल कारोबारी मो. शाहवेज बताते हैं। फ्लाईओवर संपर्क मार्ग से जसवंतपुर लुकदड़ी, समीपुर दिशा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। क्षेत्र में कारोबारी प्रतिष्ठान भी मार्ग पर जल भरने से प्रभावित रहते हैं।
एएम वेलफेयर एजुकेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष आसिफ अली मुत्तकी का कहना है कि धर्मकांटा तिराहा क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित रहते हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का आवागमन रहता है। क्षेत्र में जलभराव से विद्यार्थियों का आवागमन भी प्रभावित रहता है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में जल निकासी के प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एमसी पांडेय का कहना है कि क्षेत्र लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं है। प्रशासन स्तर से ही जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें