फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ऊंची विद्युत लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से मौत

Wed, 16 Jul 2025 03:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के कोटजवाना गांव में नल बोरिंग के दौरान लोहे की नाल उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आकर मजदूर सोनू कुमार की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के मोजा कोटजवाना गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नल बोरिंग के दौरान लोहे की नाल ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता वाली विद्युत लाइन से टकरा गई, जिससे मजदूर सोनू कुमार(32) करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


 ग्राम बासोंवाला निवासी सोनू कुमार गांव के एक नल मिस्त्री के साथ नल बोरिंग के काम में लगा हुआ था। लोहे की नाल निकालते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। लाइन में करंट था, जिससे सोनू मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साथियों ने आनन-फानन में उसे पहले नगीना और फिर नजीबाबाद ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को गांव वापस लाया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मृदुल कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 
मृतक सोनू कुमार अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटे छोड़ गया है। उसकी अकाल मृत्यु से गांव में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें