फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मजदूर रवाना

विज्ञापन
अफजलगढ़ में पीएचसी में प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक । - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मजदूर रवाना
विज्ञापन

अफजलगढ़। प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान यहां फंसे दर्जन भर मजदूरों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गंतव्य को रवाना किया।
अफजलगढ़ के गांव भज्जावाला में पलिया लखीमपुर से मजदूरी करने आ 13 मजदूर अचानक लॉकडाउन लागू हो जाने के कारण यहीं फंस गए थे। प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की छूट दिये जाने के बाद मंगलवार शाम सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के बाद निजी वाहन द्वारा लखीमपुर के पलिया गांव के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में नोडल अधिकारी रजनीश कुमार ने मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी प्रपत्र मुहैया करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

20 लोगों के सैंपल लिए
नहटौर। पपसरा में तीन कोरोना संक्रमित मिलने पर 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। गांव पपसरा में मुंबई से लौटे तीन युवकों को 20 मई को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर दिया था। स्वास्थय विभाग ने एसएनएसएम इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में गांव पपसरा के 20 ओर लोगों के सैंपिल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरु चरन सिंह ने बताया कि संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें