फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर यू ट्यूब पर भी रिलीज हुई फिल्म कुंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर यू ट्यूब पर भी रिलीज हुई फिल्म कुंदन
विज्ञापन

बिजनौर। रे फिल्म्स प्रोडक्शन की ओर से पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई गई फिल्म कुंदन को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यू ट्यूब पर भी रिलीज किया गया। इस फिल्म को नेशनल अवार्ड मिल चुका है। यू ट्यूब पर फिल्म काफी पसंद की जा रही है। इस फिल्म की कहानी आलोक गोविल की है। गीतकार एवं वरिष्ठ पत्रकार मरगूब रहमानी के लिखे गीतों को इसमें जगह दी गई है। गायक साजिद, अक्काशी, लकी शर्मा और अमान हैं। डीओपी नवीन शर्मा की हैं और सह निर्माता तनुज बंसल, अशोक आर्य, सह निर्देशक नौशाद राय, प्रोडक्शन मैनेजर नरपाल सिंह एवं सचिन चौधरी हैं।
विज्ञापन

फिल्म में अभिनय ऐलोना चौधरी, रिया शर्मा, अंबर गोविल, अनंत, अरुण विश्नोई, अनुभव जैन, हारुन आदि ने किया है। विशेष भूमिका में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं रालोद नेता प्रवीण सिंह देशवाल हैं। इस फिल्म को 18 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने रिलीज किया था और उन्हीं के निर्देश पर जिले के स्कूल-कॉलेजों में इस फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अब इसे यू ट्यूब पर भी रीलीज किया गया है। इस फिल्म को नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ कहानी का अवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें