बिजनौर। जिला क्षत्रिय राजपूत सभा ने अबोध, अवयस्क बच्चों, माताओं व बहनों के संबंध में अशोभनीय व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम डीएम को मांग पत्र सौंपा।
जिला क्षत्रिय राजपूत सभा के डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में राजपूत सभा के व्यक्तियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल के नाम डीएम बी चंद्रकला को एक मांग पत्र सौंपा। पत्र में राजधानी लखनऊ में 21 जुलाई को कई स्थानों पर बुजुर्ग महिला ततेरा देवी, स्वाति सिंह तथा उनकी पुत्री के खिलाफ विधान सभा के कुछ सदस्यों द्वारा अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने की क्षत्रिय राजपूत सभा ने निंदा की है।
इस मामले कार्रवाई करने की मांग की गई है। रघुनाथ सिंह, विपिन राज चौहान, मुकेश चौहान, सत्यप्रकाश चौहान, कुलदीप सिंह, महावीर सिंह, तेजपाल ,मुकेश आदि मौजूद रहे।