फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए आरपार की लड़ाई

Wed, 27 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी केन यूनियंस इंपलाइज फेडरेशन की बैठक में सीजनल कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने पर जोर दिया गया। सीजनल कर्मचारियों की मांगों को लेकर 31 जुलाई को मुरादाबाद पहुंच कर गन्ना आयुक्त को मांगपत्र देने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन



यूपी केन यूनियंस इंपलाइज फेडरेशन की बैठक गन्ना समिति के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता और महामंत्री जुगल किशोर के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि सीजनल कर्मचारियों को अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी काम पर बुलाया जाना चाहिए।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि समिति ने इस बार गन्ना सर्वेक्षण का कार्य चीनी मिलों पर छोड़ने से सीजनल कर्मचारियों की परेशानी बढ़ी है। वक्ताओं ने समिति के उच्चाधिकारियों से सीजनल कर्मचारियों का प्रमोशन कर उन्हें स्थाई करन की मांग की।
विज्ञापन


गन्ना आयुक्त से सीजनल कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने की बात कही। बैठक में हरीश कुमार, प्रीतम सिंह, नूतन कुमार, सत्यप्रकाश सिंह,  अनिल त्यागी, आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें