करुणाधाम आश्रम में सेवा करतीं सिस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में अनाथ, बेसहारा और दिव्यांग किशोरी, युवती और महिलाओं को अब नजीबाबाद में भी आश्रय मिलेगा। मिशनरी संस्था ने बड़िया में करूणाधाम आश्रम की स्थापना की है।
बड़िया के ख्रीस्त जयंती स्कूल के पुराने भवन में अब करूणाधाम आश्रम चलेगा। मिशनरी धर्मसंघ की उच्च अधिकारी सिस्टर एंजल ग्रेस ने फादर डॉ.जॉस पडयाटी की उपस्थिति में फीता काटकर करूणाधाम आश्रम का शुभारंभ किया।
सिस्टर रानिटा, प्रिंसिपल सिस्टर शीबा के निर्देशन में करूणाधाम आश्रम के उद्घाटन पर पांच बच्चों को आश्रय दिया गया। इस अवसर पर प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबू थॉमस, सेंट मेरीज स्कूल प्रबंधक वर्गीस, प्रधानाचार्या सिस्टर जैनी फ्रांसिस, फादर जॉर्ज सीएमआई उपस्थित थे। करूणाधाम आश्रम नजीबाबाद क्षेत्र का मिशनरी संस्था द्वारा स्थापित पहला ऐसा आश्रम है जिसमें बेसहारा, अनाथ और दिव्यांग किशोरी, युवती और महिलाओं को रखकर उनको आश्रय दिया जाएगा। इससे पहले नजीबाबाद में प्रेमधाम आश्रम में पुरुषों को तथा मुस्सेपुर विकलांग आश्रम में भी बेसहारा और दिव्यांगों को आश्रय दिया जा रहा है।