फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्ूब याद आए अंबेडकर

Fri, 15 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का लोगों से आह्वान किया गया। नगर में प्रभात फेरी निकाल देश की तरक्की का संदेश दिया गया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


डा. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में बुखारा से नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बाबा साहब के चित्रों से सजी ई-रिक्शा, बैंड-बाजे, बग्गी व घोड़े पर सवार पंचशील शामिल रहे। प्रभात फेरी बुखारा से शुरू होकर थाना शहर कोतवाली, शास्त्री चौक, सिविल लाइन, नई बस्ती होते हुए स्टैंट बैंक, नगर पालिका चौक, डाकखाना चौराहा, रोडवेज चौराहा होते हुए विकास भवन जाकर समाप्त हुआ। वहां पर सभा कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विचार रखे। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह, वचन सिंह, विशंभर प्रधान, महावीर सिंह, शिवराज सिंह, गणेश सिंह, गुरुदयाल सिंह बौद्ध, जगराम सिंह, उमेश सिंह आदि ने विचार रखे।  राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई। गोष्ठी में पूर्व सांसद मुंशी रामपाल ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। 
विज्ञापन


अंबेडकर दलितों व गरीबों का मसीहा 
बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के तत्वावधान में जजी परिसर स्थित बार हाल में अंबेडकर जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिला बार अध्यक्ष राजीव कुमार चौहान ने उन्हें दलितों व गरीबों का मसीहा बताया। इस मौके पर महासचिव अजीत पंवार, अमित राठी, मुकुल राठौर, कु. तरन्नुम इकबाल, नवदीप चौहान, अमित भटनागर आदि उपस्थित रहे। अंबेडकर जयंती पर टॉऊन हाल में आयोजित गोष्ठी में उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर बलवंत सिंह, रामपाल, एसके बबली, हरिसिंह, शेर सिंह, बलराम आदि उपस्थित रहे।  अनुसूचित जाति/जनजाति मेधावी छात्र/छात्रा कल्याण समिति के तत्वावधान में मोहल्ला शांतिनगर मेें बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर छतरपाल सिंह, तेजपाल सिंह, जयराम सिंह, मनोहर कीर्तिराव आदि  रहे। 

अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प
नजीबाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों, राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर को नमन कर पुण्य स्मरण किया।
तहसील के ड्वाकरा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार पंकज दीक्षित, नायब तहसीलदार एके सिंह एवं कर्मचारियों ने डॉ.अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आकाशवाणी नजीबाबाद स्टूडियो परिसर में उप महाप्रबंधक अभियांत्रिकी राजेश कुमार व मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य शिवप्रसाद लाल के नेतृत्व में लोगों ने अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।  प्रमोद सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में मनोज त्यागी, सतीश कुमार, कुशलपाल, विजेंद्र सिंह, अजित सोडी, नवीन जोशी, संकल्प मिश्रा, धर्मेंद्र राठौर, सुशील कुमार , मनोज प्रकाश आदि ने डॉ.अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
धम्म ज्योति बुद्ध विहार नांदकार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुक्तानंद ने किया। आरआर गौतम, शौनाथ सिंह, अक्षयदीप, श्रवण कुमार, रामपाल बौद्घ, मुन्नी बौद्घ आदि ने अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।  राजेंद्र सिंह एड. की अध्यक्षता में समिति अध्यक्ष नरेंद्र रवि, पालिका सदस्य निर्देश देवी, भूपेंद्र रंजन, नंदराम प्रजापति, दुष्यंत कुमार आदि उपस्थित रहे। 
डॉ.भीमराव अंबेडकर जागरूक युवा संगठन की ओर से गांव मिर्जालीपुर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र कुमार ने कहा कि दलित समाज डॉ.अंबेडकर का ऋणी है।  घसीटा सिंह की अध्यक्षता व धनीराम के संचालन में हुए कार्यक्रम में रीता भुईयार, उपासना सैनी, महेंद्र कुमार आदि ने भी विचार रखे। 
उधर, भाजपा गजरौला एवं भागूवाला मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ.भीमराव अंबेडकर का स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। गोविंद नगर में ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता व शोभित मित्तल के संचालन में हुए कार्यक्रम में राजीव अग्रवाल, बलराज त्यागी, मनसा रानी, रॉबिन सिंह आदि ने डॉ.अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ग्राम पुरनपुरगढ़ी में कमल सैनी की अध्यक्षता व डॉ.नरेंद्र कश्यप के संचालन में दबे-कुचले वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए डॉ.अंबेडकर के अनुकरणीय योगदान की सराहना की। इस मौके पर उधर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, राकेश शर्मा, गोविंद कुशवाहा, जगदीश टांक, सुखचैन लाल, वीवी द्विवेदी, युवक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अलताफ रजा, कुनाल पाल, अमजद सिद्दीकी, अलमास अंसारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी को याद किया।
नांगल में अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा नेता अमित गुप्ता पुष्पांजलि अर्पित की।

अंबेडकर ने सर्वसमाज के लिए काम किया 
धामपुर में भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को दुर्गा बिहार कॉलोनी में डा. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। नगीना लोकसभा क्षेेत्र सांसद डॉ. यशवंत सिंह के संयोजन में संपन्न हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए अंबेडकर भजन मंडली बुलाई गई थी, जिन्होंने अंबेडकर के जीवन पर आधारित प्रसंगों को रागिनी के माध्यम से संगीतमय सुना समा बांधे रखा।
सांसद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक अशोक राणा, वेदप्रकाश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, ओमवती, आरके सिंह, नीरजा सिंह, लीना सिंघल, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, अनिल गोयल, सुभाष चौहान, डालचंद सिंह, संजय चौहान, सुभाष चौहान, ज्योति सिंह, राजेंद्र चौधरी, राकेश चौधरी, सांसद बिजनौर भारतेंद्र सिंह ने डा. अंबेडकर के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन सांसद डा. यशवंत सिंह ने किया। गांव धामपुर हुसैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में अमित शर्मा, डा. राजकुमार, रवि कुमार, अखिलेश कुमार ने विचार रखे। 
q अफजलगढ़ में गांव सीरवासुचंद स्थित रविदास धर्मशाला में डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा नेता महेंद्र मान सिंह शेखावत ने कहा कि अंबेडकर लोकतंत्र के महानायक थे। कार्यक्रम में गरुड़ विष्णु, श्रीकृष्ण, मां दुर्गा, शंकर पार्वती बाबा साहेब व रविदास जी की झांकी निकाली गई। नगर की रविदास धर्मशाला पर आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र मान सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह , सुखदेव सिंह, तेजपाल सिंह, राजकुमार, नवरत्न, महेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें