फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेगा किशोर राजकीय संप्रेषण गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बनेगा किशोर राजकीय संप्रेषण गृह
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अपचारी-किशोरों के लिए राजकीय संप्रेषण गृह बनेगा। जिसके निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। डीएम ने निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शासन की महिला व बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किशोर न्याय बोर्ड, विधिक सेवा प्राधिकरण, सहायक श्रमायुक्त, वन स्टाप सेंटर आदि विभागों के प्रतिनिधि समेत पुलिस अधिकारी, प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद के संचालक फादर शिबू आदि ने प्रतिभाग किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि राजकीय संप्रेषण गृह के निर्माण के लिए भूमि मिल गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग निर्माण का आकलन कर रिपोर्ट महिला कल्याण विभाग को जल्द भेजें। बताया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत जिले में 176 बच्चों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें