फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की महापंचायत 18 को

Mon, 14 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सिसौली की महापंचायत किसानों के लिए अहम होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा गन्ना रेट  प्रमुख मुद्दे हैं। महापंचायत में केंद्र तथा राज्य सरकार के प्रतिनिधि अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद यूनियन अपना रुख स्पष्ट करेगा। यूनियन ने महापंचायत में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैं। 
विज्ञापन


भाकियू के जिलाध्यक्ष रामऔतार सिंह के अनुसार किसानों की महापंचायत सिसौली मेें 18 नवंबर को प्रस्तावित है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का मौजूदा प्रारूप स्वीकार नहीं है। किसान प्रारूप लागू नहीं करने की मांग को लगातार उठा रहे हैं।

आरोप है कि इसके बाद भी प्रशासन किसानों से बीमे की किश्त जबरन काट रहा है। केंद्र तथा राज्य सरकार योजना के क्रियान्वयन को लेकर एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। किसान इनकी लड़ाई में पिस रहा है। प्रदेश सरकार ने गन्ने का रेट घोषित नहीं किया है। गन्ना मूल्य भुगतान भी किसानों के लिए सिरदर्द है।
विज्ञापन


शुगर मिल 14 दिन में भुगतान करने के निर्देशों पर अमल नहीं कर रही हैं। महापंचायत में केंद्र सरकार की ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों मुद्दों पर वह अपना पक्ष रखेंगे। महापंचायत में किसानों को अधिक संख्या में ले जाने के लिए ब्लाकवार टीम संपर्क कर रही  हैं। जिलाध्यक्ष ने महापंचायत में अधिक तादाद में पहुंचने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें