फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में किरतपुर की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेती प्रतिभागी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कबड्डी में किरतपुर की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

बिजनौर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित पुरुष व महिला खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनों वर्गों में किरतपुर की टीम विजेता रही।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन सर्वप्रथम 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में टीना ने प्रथम, सुहानी ने द्वितीय, नीतू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में निशांत कुमार पहले, नियत त्यागी दूसरे और मोहम्मद सलीम तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में शिवानी ने पहला, निकेता ने दूसरा और प्राची ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में अवनीश कुमार प्रथम, हर्ष द्वितीय, विन्नी कुमार तृतीय स्थान पर रही। 3000 मीटर बालिका वर्ग में सीमा चौधरी ने पहला, रिवानी ने दूसरा और डोली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अवनीश कुमार ने प्रथम, रामौतार ने द्वितीय व मोहम्मद फैजान ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग कबड्डी में किरतपुर और नहटौर की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें किरतपुर ने नहटौर की टीम को मात देकर जीत हासिल की। बालक वर्ग में भी किरतपुर की टीम ने नजीबाबाद की टीम को हराकर विजय प्राप्त की। दोनों वर्गों में किरतपुर की टीम ने परचम लहराया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि और जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से पहले और दूसरे दिन के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह सौलंकी ने किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, बीओ संजय शर्मा, तिलकराम, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें